जम्मू-पठानकोट हाइवे पुल से गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस
जम्मू-कश्मीर के Samba जिले के जतवाल में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से नीचे गिर गई. यह बस उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रही थी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब बस का टायर फट गया और बस बेकाबू हो गई. टायर फटते ही बस सीधे पुल से नीचे गिर गई।




