हॉस्पिटल में सांड घुसा और OPD में खाने लगा पेपर… कोई रोकने वाला नहीं ! वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे ही एक और वीडियो हो रहा है, जो यूपी के एक हॉस्पिटल का है, जो सिस्टम की लापरवाही को बता रहा है. वीडियो में दिखता है कि यूपी के बहराइच के एक हॉस्पिटल में सांड घुस गया, जो ओपीडी में घुस के मस्त कागज चबाता रहता है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक शख्स ने प्राइमेरी हेल्थ सेंटर बहराइच में रिकार्ड किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस वक्त पूरे हॉस्पिटल में कोई भी मौजूद नहीं रहता, उस वक्त कैसे आउट पेशेंट डिपार्टमेंट में एक सांड बडे आराम से अंदर घुस जाता है और कागज खाने लगता है।




