News

कानपुर गंगा के किनारे मिली 5 फीट लंबी मृत डॉल्फिन

यूपी के कानपुर में जाजमऊ इलाके के पास गंगा के किनारे करीब 5 फीट लंबी एक डॉल्फिन मरी हुई हालत में मिली है. गंगा में डॉल्फिन दिखना वैसे भी बेहद कम होता है, ऐसे में इतनी बड़ी डॉल्फिन का मृत अवस्था में मिलना चिंता का विषय बन गया. लोगों ने बताया कि डॉल्फिन बहते हुए गंगा के किनारे आकर अटक गई थी. सुबह जब नजर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में घाट पर लोगों की भीड जमा हो गई.डॉल्फिन का मुंह खुला हुआ था और शरीर पर कोई स्पष्ट घाव नजर नहीं आ रहा था, जिसस े मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मछुआरों की मदद से डॉल्फिन को नदी से बाहर निकलवाकर रेत पर रखवाया. इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस का कहना है कि वन विभाग द्वारा डॉल्फिन का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना