जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड की खबर है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड में किसी के हतातह होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई है. वहीं, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है. सूत्रों की मानें तो यहां पर जैश के आतंकी छिपे हो सकतेहैं.



