संगम जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने रोका, समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की
प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने संगम जाने से रोक दिया। इस पर पुलिस और शंकराचार्य के शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अफसरों से भी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने शिष्यों को दौड़ाकर पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भीड़ को देखते हुए शंकराचार्य को रथ से उतरकर पैदल जाने को कहा था, लेकिन शिष्य नहीं माने और आगे बढ़ने लगे। इस पर हॉट टॉक हुई, फिर देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। फिलहाल, शंकराचार्य वापस न जाने पर अड़े हैं। पुलिस अफसर उन्हें समझाने में जुटे हैं।




