गलती पुलिस की, महाभियोग…यशवंत वर्मा ने संसद की कमेटी को दिया जवाब
दिल्ली कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग का प्रस्ताव आया था. यह प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद जस्टिस वर्मा को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रक्रिया के अनुरूप एक कमेटी गठित की थी. इस कमेटी के सामने जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना बचाव किया है.आजतक को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक जस्टिस वर्मा ने संसदी समिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए विस्तार से जवाब दाखिल किया है. सूत्रों के मुताबिक जस्टिस वर्मा ने सवाल उठाया है कि जब अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित नहीं किया, तो उन्हें महाभियोग का सामना क्यों करना चाहिए. उन्होंने अपने जवाब में यह भी कहा है कि वह मौके पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे. जस्टिस वर्मा ने संसदीय समिति को दिए अपने जवाब में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए है।




