LoC के पास एक के बाद एक फटे कई लैंडमाइंस, सेना Alert
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास बीती रात कई ड्रोन देखे जाने के बाद आज पुंछ के बालाकोट में LoC के पास एक के बाद एक कई लैंडमाइंस फटे। धमाकों से जंगल में आग लग गए जिसपर काबू पाने के लिए सेना और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची हैं। सुरक्षाबलों को अलर्ट पर कर दिया गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान इस तरह के धमाके कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश में है।अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1:50 बजे बालाकोट सेक्टर के बसूनी अग्रिम क्षेत्र में आग लग गई, जिससे पांच बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और सेना ने निगरानी बढ़ा दी।




