News

नहीं रुकेगा भारत…ट्रंप का टैरिफ भी धुआं धुआं विदेश से आई ये गुड न्यूज

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को घेरने के लिए उसके व्यापारिक साझेदारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और भारत भी इसमें शामिल है. ऐसे में पहले से ही लागू 50% अमेरिकी टैरिफ 75% हो सकता है. लेकिन, तमाम ग्लोबल टेंशन हों या फिर ट्रंप का टैरिफ (Trump Tariff), भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की रफ्तार के आगे सब धुआं धुआं नजर आ रहे हैं. अब इसे बात को सपोर्ट करती हुई विदेश से भी गुड न्यूज आई है. जी हां, टैरिफ टेंशन के बीच विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है.वर्ल्ड बैंक ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाते हुए (World Bank Rise India’s GDP Growth Forecast) अब 7.2% कर दिया है और अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार पर अमेरिकी टैरिफ से सीमित प्रभाव पड सकता है. गौरतलब है कि विश्व बैंक द्वारा जारी किया गया नया जीडीपी ग्रोथ अनुमान, इससे पहले जून 2025 में जताए गए 6.3% से 0.9 फीसदी का तगड़ा इजाफा है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना