थाईलैंड में ट्रेन के ऊपर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 80 घायल
थाईलैंड में भीषण रेल हादसा हुआ है. यहां ट्रेन के डिब्बे के ऊपर एक क्रेन गिर गई. हादसे में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 80 लोग घायल हुए हैं. हादसा राजधानी बैंकॉक से 230 किमी दूर सिखियो जिले में हुआ.ट्रेन बैंकॉक से थाईलैंड के एक उत्तर-पूर्वी राज्य की ओर जा रही थी. सिखियो जिले के पास एक हाई स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था. यहा ं से गुजरते समय कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रही एक क्रेन ट्रेन पर जा गिरी




