दिल्ली में BJP नेता रविशंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे और अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया.दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह लगभग 8:05 बजे मिली. शुरूआती कॉल में भ्रम की स्थिति थी और घटना स्थल कोठी नंबर 2 बताया गया था, लेकिन त्वरित जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि आग 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित रविशंकर प्रसाद के आवास पर लगी है.




