News

बिकरू कांड से चर्चा में आईं खुशी की मदद के लिए सपा चीफ ने बढ़ाया हाथ

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड में विकास दुबे के सहयोगी रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे एकाएक चर्चा में आ गयीं हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का धन्यवाद देतीं हुई नजर आ रहीं हैं. खुशी दुबे के मुताबिक उनकी मां की हालत चिंताजनक थी और उनके पास इतने पैसे नहीं थे, जिस पर अखिलेश यादव ने मां के इलाज की व्यवस्था की. मां के सफल ऑपरेशन के बाद खुशी दुबे ने वीडियो जारी किया और अपनी पूरी बात रखते हुए आभार जताया. खुशी दुबे और उनके परिवार की माली हालत खस्ता थी, और कोई उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा था.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना