News

सड़कों में गड्ढ़े बताओ, 5000 रुपये इनाम पाओ ! बिहार में आ रही नई स्कीम

बिहार की सड़कों में गड्ढा बताने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये मिलेंगे। यह नई स्कीम 15 फरवरी के बाद लागू होगी। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस योजना के बारे में जानकारी दी है। किशनगंज में उन्होंने पांच एक्सप्रेस हाईवे से राज्य की तस्वीर बदलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गड्ढा बताओ इनाम पाओ योजना जल्द लाने की बात कही।नीतीश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिहार में पांच एक्सप्रेस हाइवे बनाया जायेगा, जिससे पांच घंटे में बिहार के किसी कोने से पटना पहुंच सकेंगे। जो हाइवे पहले से हैं, उन्हें चुस्त और दुरुस्त बनाया जायेगा और जो रोड जिले में है उनका चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव ला रहे हैं।दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में सड़कों का जाल बिछेगा और यह ऐतिहासिक कदम होगा। उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल शनिवार को धर्मगंज रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में सड़कों पर गड्ढा होने की शिकायत मिल रही है। जनवरी महीने में रोड मेंटेनन्स की नई पॉलिसी आ रही है, जो 15 फरवरी के बाद लागू होगी। इसके बाद कहीं पर रोड में यदि हल्का सा गड्ढा होगा इसे रोड एम्बुलेंस 72 घंटे में ठीक करेगी। सभी चौक चौराहो पर रोड एम्बुलेंस का नंबर डिस्प्ले होगा, जैसे ही इस नंबर पर फोन जायेगा, एक भी गड्ढा 72 घंटे के बाद नहीं मिलेगा।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना