News

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक अराफात ने रची थी साजिश

बांग्लादेश में बीते दिनों कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले एक हिंदू शख्स दीपू चंद्र दास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उसके शरीर को सरेआम चौराहे पर लटकाकर जला दिया गया था. दुनियाभर में इस घटना का अपनी ओर ध्यान खींचने के बाद बांग्लादेश पुलिस ने घटना पर कार्रवाई की. अब मामले को लेकर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी यासीन अराफात एक शिक्षक रह चुका है. उसी ने दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर पूरी प्लानिंग की थी और फिर घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक दीपू की हत्या के बाद यासीन अराफात उस इलाके से भागकर छिप गया था. गुरुवार 8 जनवरी 2026 को उसकी गिरफ्तार हुई. पुलिस के मुताबिक यासीन की ओर से ही दीपू चंद्र दास की हत्या की साजिश रची गई थी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना