Budget 2026: 26 साल बाद पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट, मिली मंजूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने बुधवार को संसद के आने वाले बजट सेशन की अहम तारीखों को मंजूरी दे दी. सूत्रों के मुताबिक, संसद कैलेंडर के मुताबिक, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी रविवार को यूनियन बजट 2026-27 पेश करेंगी. ये हाल के समय में पहली बार होगा जब यूनियन बजट रविवार को पेश किया जाएगा.




