News

1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर बांग्लादेश के एयर मार्शल हसन महमूद खान

बांग्लादेश की सेनाओं और पाकिस्तान के बीच बढ़तेमिलिट्री रिश्तों का एक और सबूत सामने आ रहा है. बांग्लादेश वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान 6 दिनों के आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान जा रहे हैं. यहां उनके साथ 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिनका मकसद हथियारों की खरीद होगा. हसन महमूद खान की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब 4 दिन पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंचे थे. यहां वे बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने हुए थे.रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश सशस्त्र बल डिवीजन (AFD) के दस्तावेज में बताया गया है कि एयर चीफ मार्शल खान के साथ उनकी पत्नी सालेहा खान भी पाकिस्तान जाएंगी. उनके अलावा एयर कमोडोर मोहम्मद कामरुल इस्लाम, ग्रुप कैप्टन मोहम्मद महबूबुर रहमान और दो फ्लाइट लेफ्टिनेंट भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे. वे 4 से 9 जनवरी तक पाकिस्तान में रहने वाले हैं. आपको बता दें कि सशस्त्र बल डिवीजन सीधे बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यालय के तहत काम करता है.1971 के बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के बाद यह पहला मौका होगा, जब वहां के किसी सशस्त्र सेना के प्रमुख पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा करेंगे. 11 दिसंबर को तैयार किए गए AFD दस्तावेज में साफ कहा गया है कि इस दौरे से बांग्लादेश और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच सहयोग और आपसी निर्भरता बढ़ेगी. इसके साथ ही यह यात्रा बांग्लादेश वायुसेना को भविष्य की योजनाओं और संचालन के लिए अनुभव भी देगी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना