वेनेजुएला से 50 मिलियन बैरल तेल सीधा पहुंचेगा US, ट्रंप का बड़ा ऐलान, जानें क्या है असली मकसद ?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला को लेकर एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूथ सोशल पर बताया कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला तेल बेचेगी. ट्रंप के अनुसार यह तेल बाजार मूल्य पर ही अमेरिका कोमिलेगा.डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेल की बिक्री से मिलने वाली रकम का नियंत्रण उनके पास रहेगा और इस राशि का इस्तेमाल दोनों देशों के लोगों के हित में किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ऊर्जा सचिव क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश दे दिए हैं. तेल को भंडारण जहाजों के जरिए सीधे अमेरिका के अनलोडिंग डॉक और बंदरगाहों तक पहुंचाया जाएगा.




