उत्तराखंड कुंभ में मुस्लिमों की नो एंट्री की मांग: हिंदू संगठन बोले-1936 का कानून लागू करें, CM ने कही बड़ी बात
उत्तराखंड के हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ के दौरान 105 घाटों पर धार्मिक संगठनों ने गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। श्रीगंगा सभा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरकी पैड़ी क्षेत्र और 52 घाटों पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।सबसे हैरान वाली बात ये है कि अभी तक कुंभ क्षेत्र घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में ये 105 घाट कौन से हैं ये क्लियर नहीं है। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार हर चुनौतियों का अध्ययन कर रही है और उसी के आधार पर आगे कदम उठाएगी।




