News

पहले सोशल मीडिया पर भड़के… फिर सड़क पर पत्थर ले उतरे, नेपाल के बीरगंज में हालात बेकाबू

नेपाल में 2025 के जेनजी आंदोलन के दौरान तख्तापलट के बाद अब 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होने जा रहा है. हाल ही में वहां सांप्रदायिक घटनाएं भी देखने को मिलीं. शनिवार को दक्षिणी धनुषा जिले में एक मस्जिद में हुई तोड़फोड़ की घटना सामने आई. इसके बाद होने वाले धार्मिक झगड़े को रोकने के लिए नेपाल के परसा जिले की स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को भारत के रक्सौल बॉर्डर से लगे बीरगंज शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया.मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद, नेपाल के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को बीरगंज में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए. इस दौरान लोगों ने सड़कों पर टायर जलाए. धनुषा जिले की कमला नगरपालिका समेत मधेश प्रांत के दूसरे हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हुए.पुलिस ने बताया कि पूरा विवाद टिकटॉक वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें दो मुस्लिम युवक हिंदुओं के बारे में गलत बातें करते दिखे. इस बात से नाराज हिंदू लोगों के एक समूह ने धनुषा में मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. हिंदू समुदाय की ओर से किए गए इस कृत्य के बाद फिर रविवार से मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन तेज होने लगे. बाद में परसा के जिला प्रशासन के दफ्तर ने सोमवार को बीरगंज शहर के कुछ इलाकों में किसी भी तरह के मेले, पब्लिक मीटिंग, जुलूस या विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी. इस आदेश को सोमवार दोपहर 1 बजे से लागू किया गया और यह अगली सूचना तक जारी रहेगा.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना