AI ने पार की हद ! वायरल तस्वीरों पर क्रिकेटर प्रतीका रावल का फूटा गुस्सा, Grok को दिया अल्टीमेटम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती स्टार बल्लेबाज़ प्रतीका रावल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी एडिटेड तस्वीरों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. बिना अनुमति AI की मदद से उनकी तस्वीरों में छेड़छाड़ किए जाने पर प्रतीका ने खुलकर नाराज़गी जताई और इसे निजता का सीधा उल्लंघन बताया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्लेटफॉर्म या व्यक्ति को उनकी तस्वीरें बदलने, एडिट करने या इस्तेमाल करने का अधिकार नही है. प्रतीका ने AI असिस्टेंट Grok को सीधे टैग करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में उनकी किसी भी फोटो के साथ ऐसा किया गया तो उसे तुरंत रोका जाए. Grok ने भी सार्वजनिक रूप से उनकी बात को स्वीकार करते हुए प्राइवेसी का सम्मान करने का भरोसा दिया.




