ओडिशा: पत्थर की खदान में अवैध खनन के दौरान विस्फोट, मलबे में दबे कई लोग… अबतक मिले 2 शव
शनिवार देर रात ढेंकनाल जिले के मोटांगा पुलिस स्टेशन इलाके में एक पत्थर की खदान में एक बड़ा धमाका हुआ. जिससे मलबे में कई लोग फंस गए. जिनके रेस्क्यू के लिए बचाव दल अभियान चला रहा है. वहीं इस विस्फोट से इलाके में अवैध खनन गतिविधि को लेकर चिंता भी बढ़ गई है. यह धमाका गोपालपुर गांव के पास एक अवैध खदान में हुआ.




