योगी सरकार के “साइबर कमांडो” साइबर अपराधियों का काम करेंगे तमाम, पहले चरण में 15 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
लखनऊ : योगी सरकार ने साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए “साइबर कमांडो” की एक विशेष टीम तैयार की है। इन कमांडो को एसपीजी और एनएसजी कमांडो की तर्ज पर देश के विभिन्न उच्च संस्थानों के एक्सपर्ट द्वारा साइबर अपराध और ठगी को रोकने के लिए ट्रेनिंग दी गयी है। जिस तरह से एनएसजी और एसपीजी कमांडो अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष होते हैं, यही भी ठीक उसी तरह अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष (साइबर अपराध को रोकने) हैं। इसके साथ ही साइबर कमांडो को हाईटेक टेक्नोलॉजी और टूल्स से लैस किया गया है ताकि साइबर ठगों के नेक्सेज को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जा सके।




