KKR ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को किया रिलीज, BCCI के निर्देश पर फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला
BCCI के निर्देश के बाद IPL फ्रेंचाइजी KKR ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा दिया है। रहमान की जगह KKR को रिप्लेसमेंट खिलाडी मिलेगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए हमने KKR को निर्देश दिया है कि रहमान को रिलीज किया जाए। उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर भी दिया जाएगा। KKR ने IPL ऑक्शन में रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।




