बांग्लादेशी मुस्तफ़िज़ुर रहमान को तुरंत अपनी टीम से हटाओ BCCI का KKR को सख्त निर्देश
बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफ़िज़र रहमान को KKR टीम में लेना शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी को भारी पड गया. BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है, बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने PTI को ये बात कंफर्म की है. बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की दुखद हत्या के बाद यह बहस भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी. BCCI KKR को रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा।




