News

महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर प्रियंका चतुर्वेदी नाराज ! अश्विनी वैष्णव को लिख दी चिट्ठी, Grok पर होगा एक्शन

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को एक नोटिस जारी किया है. इसमें IT एक्ट और IT नियमों के तहत कानूनी ड्यू डिलिजेंस में गंभीर कमियों की बात कही गई है. सरकार ने प्लेटफॉर्म के AI टूल, ग्रोक के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है. सरकार ने इसे गरिमा, प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया है. सरकार ने प्लेटफॉर्म को चेतावनी दी कि वो सभी वल्गर और गैर-कानूनी कंटेंट खासकर उसके AI ऐप Grok द्वारा बनाए गए मटेरियल को तुरंत हटा दे. ऐसा न करने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. ये कदम बडे पैमाने पर हो रहे विरोध और शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे गए पत्र के बाद आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के कथित दुरुपयोग से महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें फेक अकाउंट्स के जरिए शेयर किए जाने पर चिंता जताई थी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना