यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंद, बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिया आदेश
उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का असर उत्तर प्रदेश में भी तेज़ी से बढ़ रहा है। शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश ICSE, CBSE, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को शीतलहर से निपटने के लिए क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिए हैं।




