जर्मनी मे भारतीय छात्र की मौत, घरवालों को संक्रांति पर था वापसी का इंतजार
थोकला रितिक रेड्डी ने अच्छा करियर और बेहतर जिंदगी का सपना देखा था. इसी सपने को पूरा करने के लिए वो जर्मनी पढ़ाई करने के लिए गए. लेकिन भारतीय छात्र रितिक की नए साल के दिन ही मौत हो गई. रितिक का पूरा परिवार इंतजार कर रहा था कि वो मकर संक्रांति के दिन घर वापस आएंगे और पूरा परिवार मिलजुलकर इस त्योहार का आनंद लेगा. लेकिन अब रितिक का शव उनके घर पहुंचेगा.




