जीएसटी चोरी के बदले 1.5 करोड़ की डील ! सीबीआई के एक्शन से हिला झांसी का CGST दफ्तर, IRS अफसर समेत 5 गिरफ्तार
सीबीआई (Central Bureau ofInvestigation) ने अपने एक ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश के झांसी में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के ऑफिस में रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक डिप्टी कमिश्नर (IRS-C&IT), दो सुपरिटेंडेंट, एक वकील और एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने इन सभी के साथ ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जीएसटी चोरी के मामलों में प्राइवेट फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है.




