शाहरुख खान देश का गद्दार है’ मेरठ में बीजेपी नेता संगीत सोम का विवादित बयान
भाजपा नेता संगीत सोम ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, जबकि आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा जा रहा है। संगीत सोम ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान की टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।




