News

अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस,BREAKING7 की मौत: SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे है।बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार और उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एम्बुलेंस सेवा और आपदा प्रबंधन की टीमे भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना