UP को एक और सौगात, अयोध्या- वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी, अब मात्र 2 घंटे में पूरा होगा सफर
अयोध्या और वाराणसी के बीच धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरु कर दिया है। अयोध्या-वाराणसी हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर के निर्माण से अब इन दो प्राचीन नगरों के बीच का सफर न केवल सुगम होगा, बल्कि समय में भी भारी बचत होगी।
वर्तमान में वाराणसी से अयोध्या पहुंचने में यात्रियों को 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इस नए सिक्स लेन कॉरिडोर के बन जाने के बाद यह दूरी घटकर लगभग 200 किलोमीटर रह जाएगी, जिसे यात्री मात्र 2 घंट े में तय कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (non) तैयार करने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी है।




