IIT Kanpur: सिल्वर जुबली पर सौगात ! बैच ऑफ 2000 ने रचा कीर्तिमान, IIT कानपुर को दिया 100 करोड़ का योगदान
IIT Kanpur receives 100 crore donation: 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सिल्वर जुबली रीयूनियन में देश-विदेश से आए पूर्व छात्र एक बार फिर अपने कैंपस लौटे. पुराने हॉस्टल, क्लासरूम और यादों के बीच यह रीयूनियन सिर्फ भावनाओं का संगम नहीं रहा, बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी लेने का मंच भी बना. बैच ऑफ 2000 के पूर्व छात्रों ने मिलकर यह संदेश दिया कि आईआईटी कानपुर ने उन्हें जो दिया, अब उसे लौटाने का समय है.’ मिलेनियम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी’ की नींव ₹100 करोड़ की इस राशि से आईआईटी कानपुर में ‘मिलेनियम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी (MSTAS)’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है.




