UP: शिक्षकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर
UP में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में बड़ी राहत दी है। अब शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगाते समय ऑन ड्यूटी का विकल्प मिलेगा। ऑन ड्यूटी का विकल्प मिलने पर बैठक, टूर या प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों को राहत मिलेगी। माध्यमिक विद्यालयों के साथ अब नए साल में बेसिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का नियम लागू होगा।




