पाकिस्तानी प्रेमिका के इश्क में पार की सरहद, दुश्मन देश की जेल में रहा एक साल, अब लौटेगा अलीगढ़
सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की युवती से प्रेम में पडे उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले के बरला इलाके के एक छोटे से गांव खिटकारी के युवक बादल बाबू को पाकिस्तान में मिली सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. फिलहाल उसे वहां के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जहां से आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस पूरे मामले ने बीते एक साल से अधिक समय तक भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चर्चा बटोरी थी. वहीं मामला अब एकबार फिर चर्चा का विषय बन गया है.




