राबड़ी आवास में है तहखाना…’, JDU ने जताई आशंका, RJD ने दे डाली खुली चुनौती
बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास को लेकर सियासत गरमा गई है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इस सरकारी आवास को लेकर सवाल उठाए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ गया है. जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि 10 सर्कुलर आवास में तहखाना हो सकता है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में बंगले से सामान शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खडे हो रहे हैं.




