217 करोड़ देने को तैयार, लेकिन…’, महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया दांव, रंगदारी केस में दिया बड़ा ऑफर
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहे 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के हाई-प्रोफाइल मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जेल में बंद सुकेश ने अदालत में एक आवेदन दाखिल कर शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। इस कदम ने केस की दिशा और मंशा दोनों पर नए सवाल खड़ े कर दिए हैं।अपने आवेदन में सुकेश ने साफ तौर पर कहा है कि वह यह रकम बिना किसी पूर्वाग्रह और अपने कानूनी अधिकारों को प्रभावित किए बिना देना चाहता है। उसन े यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रस्ताव को उसके अपराध की स्वीकारोक्ति न माना जाए। यानी, सुकेश का कहना है कि पैसे लौटाने या देने का मतलब यह नहीं है कि वह खुद को दोषी मान रहाहै।200 करोड़ की रंगदारी से जुडे इस मामले में सुकेश पर आरोप है कि उसने दबाव और धोखाधड़ी के जरिए भारी रकम वसूलने की कोशिश की। इस केस की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं और मामला पहले से ही सुर्खियों में है। अब अदालत में दाखिल इस नए आवेदन ने एक बार फिर पूरे केस को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।फिलहाल कोर्ट इस प्रस्ताव पर शिकायतकर्ता और अन्य पक्षों की राय सुनने के बाद ही कोई फैसला लेगी।




