माघ मेला 2026: मुख्य स्नान में किसी को भी VIP प्रोटोकॉल नहीं, सीएम योगी का सख्त निर्देश
प्रयागराज माघ मेला 2026 की मिनी महाकुंभ जैसी तैयारी हो रही है. माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक (44 दिनों) चलेगा. इस दौरान 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्य स्नान पर्वों पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा, ताकि आम श्रद्धालु बिना किसी बाधा के स्नान कर सकें. माघ मेला-2026 को केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और प्रशासनिक दक्षता का जीवंत प्रतीक है. वहीं, प्रयागराज जिला प्रशासन ने भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर एक शवदाह स्थलको शिफ्ट किया है.31 दिसंबर तक तैयारियां पूरी हो जाएं: मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार की शाम अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में माघ मेला के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. संबंधित प्रमुख सचिव, सचिव और प लॉ एंड ऑर्डर 31 दिसंबर को मौके पर जाकर समीक्षा करेंगे।




