वेटिंग लिस्ट की झंझट से मिलेगी मुक्ति, सभी को मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे ने अगले 5 साल के लिए बनाया प्लान
भारतीय रेलवे में सफर करने वालों यात्रियों को भीड़भाड़ और टिकटों की मारामारी से राहत देने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है. रेलवे ने देश के 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों के परिचालन की क्षमता को साल 2030 तक दोगुना करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है. इस फैसले का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ेगा, जिससे आने वाले वक्त में कंफर्म टिकट पाने में बेहद आसानी होगी. रेलवे के मुताबिक यात्रा की मांग में लगातार तेजी हो रही है और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अपडेट करना बेहद ज्यादा जरूरी है.




