News

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बनेंगे अगले PM ?

बांग्लादेश में हिंसा के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान वतन वापस लौटे हैं. लगभग 17 सालों से लंदन में निर्वासन में रह रहे तारिक रहमान की देश वापसी के लिए बीएनपी ने भारी इंतजाम किए हैं. उनके स्वागत के लिए बीएनपी ने 50 लाख समर्थकों को जुटाने का लक्ष्य रखा है और ढाका की सड़कों पर लोगों का समंदर उमड पड़ा है. यह वापसी फरवरी में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले हो रही है जिसमें तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं.बांग्लादेश के स्थानीय अखबारों के मुताबिक, ढाका में कड़ाके की ठंड है, बावजूद इसके, लाखों की संख्या में लोग तारिक रहमान के स्वागत के लिए जमा हुए हैं. ढाका में रात से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड जुटनी शुरू हो गई थी. बहुत से लोग स्वेच्छा से कंबल, पानी, चाय आदि का वितरण कर रहे थे. सुबह होने से पहले ही ढाका के पुर्बाचल इलाके की पूरी 300 फुट लंबी सड़क तारिक रहमान के स्वागत के लिए उमड़े लोगों से भर गई.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना