बांग्लादेश में शेख हसीना का चैप्टर बंद ! यूनुस सरकार ने अवामी लीग को चुनाव लड़ने की नहीं दी इजाजत
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने साफ कर दिया है शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को फरवरी में होने वाले चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ढाका में बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अवामी लीग को लेकर सरकार की स्थिति पूरी तरह से साफ है कि पार्टी पर लगा प्रतिबंध बरकरार रहेगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका के कई सांसदों ने बांग्लादेश से “समावेशी और निष्पक्ष चुनाव” कराने की अपील की थी। 1971 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब अवामी लीग को पूरी चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।




