News

वाराणसी एयरपोर्ट पर ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: IndiGo पायलट ने कहा- ‘शिफ्ट खत्म, अब प्लेन नहीं उड़ेगा’, 179 यात्री फंसे

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो एयरलाइंस के पायलट और चालक दल ने शिफ्ट समाप्त होने का हवाला देते हुए फ्लाइट उड़ाने से इनकार कर दिया। इसके चलते कोलकाता जाने वाले 179 यात्रियों को मजबूरन रात होटल में बितानी पड़ी।दरअसल, घने कोहरे के कारण कोलकाता से वाराणसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 1 बजे के बजाय करीब चार घंटे की देरी से शाम 5 बजे पहुंची। इसी विमान को 179 यात्रियों को लेकर वापस कोलकाता रवाना होना था। यात्रियों ने चेक इन और बोर्डिंग पास की प्रक्रिया पूरी कर ली थी और होल्ड एरिया में उड़ान का इंतजार कर रहे थे, तभी पायलट ने ड्यूटी अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया।कुछ देर बाद यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि, अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की। अगले दिन बुधवार को वैकल्पिक प्रबंध कर सभी 179 यात्रियों को कोलकाता रवाना किया गया।इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि पायलट और क्रू मेंबर्स पर ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू होते हैं। वैकल्पिक पायलट और चालक दल उपलब्ध न होने के कारण विमान को ग्राउंड करना पड़ा।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना