Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा सुधरी, GRAP-4 की पाबंदियां हटीं, लेकिन अब भी लागू रहेंगे ये कड़े नियम
कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण में हल्की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में ग्रैप 4 की पाबंदियों को हटा दिया है. ग्रैप-4 के तहत दिल्ली एनसीआर में कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है. हालांकि सीएक्यूएम की ओर से साफ किया गया है कि ग्रैप के स्टेज-1, 2 और 3 की पाबंदियां अभी भी पूरे क्षेत्र में जारी रहेंगी. जिन्हें पहले से ज्यादा सख्ती के साथ लागू किया जाएगा.




