HC का फैसला मेरे लिए मौत, SC जाऊंगी… कुलदीप को राहत मिलने पर पीड़िता
उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीते दिन दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली. हाई कोर्ट ने सेंगर को शर्तों के साथ जमानत दी. साथ ही निचली अदालत ने जो उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, उस पर भी रोक लगा दी.हाई कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता का कहना है, मैं इससे बहुत आहत है. सेंगर की सजा सस्पेंड होना मेरे परिवार के लिए काल (मौत) है. इसके साथ ही पीड़िता ने ये भी कहा कि मैं इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी।




