36 साल में पहली बार संसद में ‘जीरो’ हो जाएगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी का सियासी आधार लगातार सिमटता जा रहा है और विधानसभा से लेकर संसद तक धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है. यूपी की विधानसभा में बसपा का सिर्फ एक ही विधायक है जबकि विधान परिषद में कोई भी सदस्य नहीं. संसद में लोकसभा के बाद अब 2026 में राज्यसभा में बसपा का कोई भी सांसद नहीं रह जाएगा. इस तरह बसपा की आवाज नवंबर 2026 में संसद में सुनाई नहीं देगी?बसपा का 2024 के लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुल सका था. संसद में बसपा के एकलौते सदस्य रामजी गौतम हैं, जो राज्यसभा में हैं. रामजी गौतम का कार्यकाल 2026 में समाप्त हो जाएगा. इसके बाद संसद में बसपा का एक भी सदस्य नहीं रह जाएगा. बसपा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा जब संसद के दोनों सदनों यानि लोकसभा और राज्यसभा में बसपा के सदस्य की संख्या शून्य होगी.




