News

AIIMS के डॉक्टरों ने की पुष्टि ज्यादा फास्ट फूड खाने से हुई 11वीं की छात्रा की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत का कारण अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन बताया गया है. इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक जंक फूड खाने से उसकी आंतें गंभीर रूप से खराब हो गई थींजानकारी के अनुसार, छात्रा अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के अफगान मोहल्ले की रहने वाली थी. परिजनों का कहना है कि छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी. कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स रेफर किया गयाडॉक्टरों के मुताबिक, फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से छात्रा की आंतों में गंभीर समस्या पैदा हो गई थी. आंतों को साफ करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना