योगी सरकार का बड़ा फैसला: मदरसा शिक्षकों को बचाने वाला विधेयक रद्द, अखिलेश सरकार में हुआ था पास
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अखिलेश सरकार में पास मदरसा शिक्षकों व अन्य कर्मियों के वेतन भुगतान से जुड़े विवाद विधेयक को वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस विधेयक में मदरसों को असीमित अधिकार प्राप्त थे. किसी भी मदरसा शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ न तो जांच हो सकती थी और ना ही पुलिस एक्शन. अब इस विधेयक के वापस होने से अब सामान्य कानूनी प्रावधान सभी मदरसे पर लागू होंगे।




