डीपफेक वीडियो मामले में थाने पहुंचीं यूट्यूबर पायल धरे, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मशहूर यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग से जुडे डीपफेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और फिलहाल पूरे केस की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने ये कार्रवाई वीडियो बनाने, फैलाने और शेयर करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें एक्टिव हो गई हैं.जांच में साफ तौर पर सामने आया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।




