देश का पहला गांव मोबाइल एप के जरिए खरीदा जा रहा घर-घर का कचरा
बिहार के सीवान का लखवा ग्राम पंचायत देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां घरों से निकलने वाले कचरे को मोबाइल एप के जरिए खरीदा जा रहा है. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुरू की गई इस अनोखी पहल ने कचरे को बोझ नहीं, बल्कि कमाई और स्वच्छता का साधन बना दिया है. ‘कबाड मंडी’ मोबाइल एप के जरिए ये खरीद-बिक्री हो रही है.




