यूपी पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग पर लगेगी पूरी तरह से रोक, जानें SEC के इन दो फैसलों को…
उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। इस बार मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके साथ ही चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से आयोग ने दो बडे और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इनके जरिए फर्जी वोटिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। नई तकनीक का सहारा लेकर आयोग ने फर्जी वोटिंग को रोकने की रणनीति तैयार की है।




