वीडियो वायरल, गाड़ी जब्त 80 की स्पीड लिमिट, 250 की रफ्तार में दौड़ाई लैबॉगिनी
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की चिंता बढ़ा दी. वीडियो में एक लैंबॉगिनी को खुले रोड पर 250 किमी / घंटा से अधिक की रफ्तार से दौड़ते हुए देखा गया, बताया जा रहा है कि यह वीडियो बांद्रा-वर्ली सी लिंक का है. तेज रफ्तार की यह क्लिप वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और गाड़ी को ट्रेस कर जब्त कर लिया. ओवरस्पीडिंग और खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.




