Google ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला क्रेडिट कार्ड, लाइफटाइम रहेगा Free
Google ने भारतीय लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए Flex by Google Pay नाम से एक नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड पेश किया है। यह सुविधा Rupay नेटवर्क पर आधारित है और पूरी तरह Google Pay ऐप के भीतर इंटीग्रेट की गई है। इस ब्रांड के तहत पहला प्रोडक्ट Google Pay Flex Axis Bank Credit Card है, जिसे Axis Bank के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है और यह सीधे Google Pay ऐप से उपलब्धहोगा। Flex by Google Pay: क्या है खास अपने ब्लॉग पोस्ट में Google ने बताया कि भारत में फिलहाल केवल करीब 5 करोड़ क्रेडिट कार्ड यूजर हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए Flex by Google Pay को डिजाइन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसान और डिजिटल तरीके से क्रेडिट तक पहुंच मिल सके।सरल शब्दों में कहें तो Flex एक UPI-पावर्ड, डिजिटल को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जो पूरी तरह Google Pay ऐप में ही मौजूद रहता है। यूजर कुछ ही मिनटों में एप के भीतर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी तरह के फिजिकल डॉक्यूमेंट या कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती। मंजूरी मिलते ही कार्ड का इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है।Rupay नेटवर्क पर आधारित होने के कारण Flex कार्ड से किए गए पेमेंट्स को वही स्वीकार्यता मिलती है, जो सामान्य UPI ट्रांजैक्शन को मिलती है। यानी यूजर इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन, लाखों Rupay स्वीकार करने वाले मर्चेंट्स पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। रिवॉर्ड्स और आसान रिपेमेंटGoogle Pay और Axis Bank इस कार्ड के साथ एक रिवॉर्ड सिस्टम भी दे रहे हैं। हर ट्रांजैक्शन पर यूजर को “स्टार्स” मिलते हैं। हर स्टार की कीमत 1 रुपये के बराबर है। इन स्टार्स को किसी भी अगली ट्रांजैक्शन में तुरंत रिडीम किया जा सकता है। इसके अलावा, पारंपरिक क्रेडिट कार्ड की तरह इसमें भी फ्लेक्सिबल रिपेमेंट ऑप्शन मिलता है। यूजर चाहें तो पूरा बिल एक साथ चुका सकते हैं या फिर उसे EMI में बदल सकते हैं।




